{"_id":"6a42dff4aeb6857315007af3","slug":"eco-clubs-will-be-set-up-in-every-school-children-will-become-guardians-of-the-environmenteco-clubs-will-be-set-up-in-every-school-children-will-become-guardians-of-the-environment-sambhal-news-c-204-1-chn1001-130554-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हर स्कूल में बनेगा इको क्लब, बच्चे बनेंगे पर्यावरण के प्रहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हर स्कूल में बनेगा इको क्लब, बच्चे बनेंगे पर्यावरण के प्रहरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। परिषदीय विद्यालयों में अब बच्चों को पढ़ाई के साथ पर्यावरण संरक्षण की भी सीख दी जाएगी। इसके लिए सभी स्कूलों में इको क्लब बनाए जाएंगे। इन क्लबों के जरिए छात्र-छात्राओं को पौधरोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण और प्रकृति से जुड़ी गतिविधियों में शामिल कर पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाया जाएगा। साथ ही, उनमें सामाजिक जिम्मेदारी और टीम के साथ काम करने की भावना भी विकसित की जाएगी।
जिले में 1289 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इको क्लब के तहत छात्र-छात्राओं को पौधरोपण, वर्षा जल संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त परिसर, कचरा प्रबंधन और जैव विविधता संरक्षण जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। विद्यालयों में समय-समय पर रैली, चित्रकला, निबंध, पोस्टर निर्माण और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
शिक्षकों का कहना है कि इस पहल से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। साथ ही, वे टीम के साथ काम करना, नेतृत्व करना भी सीखेंगे। इससे विद्यालयों का वातावरण भी स्वच्छ और हरित बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल ने बताया कि इको क्लब के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी व्यवाहारिक तरीके से दी जाएगी। इससे उनमें प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे पर्यावरण बचाने में अपनी भागीदारी निभाना सीखेंगे।