पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Replica of the *Tabut* (coffin) of Hashim recovered at Sirsi's Atharah Bani.

Sambhal News: सिरसी में अट्ठारह बनी हाशिम के शबीहे ताबूत बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Replica of the *Tabut* (coffin) of Hashim recovered at Sirsi's Atharah Bani.
सिरसी। सोमवार को अट्ठारह बनी हाशिम के शबीहे ताबूत बरामद किए गए, जो इमाम बारगाह शर्की सादात पहुंचकर सम्पन्न हुए। मोहल्ला शर्की सादात में सोमवार को जव्वार हुसैन के अजाखाने पर आयोजित हुई मजलिस में मरसिया खावर रजा और उनके साथियों ने पढ़ा।
विज्ञापन


मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना शादाब मेहंदी जाफरी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन के शहीद होने के बाद यजीद की जालिम फौज ने उनके परिवार वालों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे। जालिमों ने बच्चों को ऊंटों की कमर से बांध दिया था। उन्हें लेकर फौज असीर करके कर्बला से कूफा और शाम के रास्तों पर पैदल ही लेकर चली हजरत इमाम हुसैन के बेटे हजरत जैनुल आबेदीन को जंजीरों से जकड़ दिया था। यह सुनकर अजादार फूट-फूट कर रोने लगे।
विज्ञापन

मजलिस के बाद अंजुमन कारवाने हुसैनी की ओर अट्ठारह बनी हाशिम के शबीहे ताबूत बरामद हुए। जुलूस के दौरान मौलाना मीसम अब्बास सिरसीवी ने तकरीर की। जुलूस स्टेशन रोड से होता हुआ इमाम बारगाह शर्की सादात पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान नजाकत हुसैन, नवाब हैदर, हाजी इस्तेखार हुसैन, डा कमाल, अजीम जैदी, मोहम्मद आलम, तनवीर अब्बास, जुल्फकार, मोहम्मद कोनेन जैदी, अली नकी जैदी आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed