{"_id":"6a42dfd595db1628f5000908","slug":"sambhal-truck-driver-dies-in-gujarat-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-137134-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल के ट्रक चालक की गुजरात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल के ट्रक चालक की गुजरात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर ताहरपुर निवासी अमरीश यादव (36) की गुजरात राज्य के जिला पटानपुर में शनिवार की देर शाम मौत हो गई। बताया गया कि पानी के टैंकर की हवा चेक करते समय मिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आने से हादसा हुआ। परिजनों ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवार के पालन पोषण के लिए अमरीश गुजरात में पानी का टैंकर चलता था।
गांव विक्रमपुर तहरपुर निवासी मृतक के पिता भगवान दास ने बताया कि बेटा अमरीश यादव गुजरात राज्य के जिला पटानपुर में वाहन चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। शनिवार की देर शाम टैंकर के पहिये में हवा चेक कर रहा था, तभी मिट्टी से भरे डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से चला कर जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीक के ही अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बेटे की मौत हो चुकी थी।
मामले की सूचना नजदीकी थाना क्षेत्र की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस में शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन सोमवार को शव लेकर घर पहुंचे। देर शाम को ही गांव के ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अपने पीछे दो बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है। पत्नी पूजा देवी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद