{"_id":"6a42e02b3c9e848de80771e5","slug":"honoured-for-significant-contribution-to-social-work-sambhal-news-c-15-1-bly1036-936011-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान पर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान पर किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। रोटरी क्लब संभल मिडटाउन की नई कार्यकारिणी ने समारोहपूर्वक कार्यभार संभाला। इस अवसर पर सेवा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।
नई कार्यकारिणी में सुमित अग्रवाल अध्यक्ष तथा गौरव वार्ष्णेय ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष को कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा।
इस अवसर पर प्रशांत वार्ष्णेय ने कहा कि नई कार्यकारिणी रोटरी की सेवा, मित्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनहित के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
विज्ञापन
रक्तदान में उल्लेखनीय योगदान पर गौरव वार्ष्णेय, अमित गुप्ता, अमन वार्ष्णेय, शिवांश अग्रवाल, पंकज ठाकुर को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 45 बार स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले सुमित वार्ष्णेय को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। मनोज वार्ष्णेय, पंकज ठाकुर को कांवड़ सेवा के आयोजन के लिए सम्मानित किया गया।
सफल आयोजन के लिए प्रभात रस्तोगी, शिवांश अग्रवाल, निखिल शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं क्विटी गंभीर और नीरज भारद्वाज को सफल सद्भावना दिवस एवं नगर कीर्तन के आयोजन के लिए सम्मानित किया गया।
सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए टिंकू टंडन, वेद चहल, विशाल मोंगिया, मनीष अग्रवाल, प्रियांशु वार्ष्णेय को सम्मानित किया गया। आलोक गुप्ता, चंद्रेश आर्य प्रवीण वर्मा,पराग आर्य, शुभम वार्ष्णेय को सम्मानित किया गया।
क्लब के वरिष्ठ रोटेरियन अवधेश वार्ष्णेय, प्रियरत्न आर्य को सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिह्न एवं सम्मान-पत्र दिया गया। नए सदस्य विपिन गुप्ता, अमित वार्ष्णेय, पवन, क्षितिज का स्वागत किया गया।