सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nine mosques were covered with tarpaulin.

Sambhal News: तिरपाल से ढकी गईं नौ मस्जिदें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Nine mosques were covered with tarpaulin.
विज्ञापन
संभल। अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल शहर संभल में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में नगर पालिका को होली के जुलूस निकलने वाले मार्ग पर स्थित मस्जिदों को ढकने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि सोमवार की शाम तक शहर की नौ मस्जिदों को पन्नी व तिरपाल से पूरी तरह कवर कर दिया गया है। सरायतरीन इलाके में तीन मस्जिदों को कवर कराया गया है। अभी तीन मस्जिद बाकी हैं उनको मंगलवार की सुबह में कवर करा दिया जाएगा।
Trending Videos

प्रशासन की ओर से बताया गया कि पीस कमेटी की बैठक में उन मस्जिदों की इंतजामिया कमेटी के जिम्मेदार लोगों से संवाद किया गया था जो मस्जिदें होली के जुलूस मार्ग पर पड़ती हैं। सभी से अपील की गई थी कि वह एहतियाती तौर पर खुद भी मस्जिदों को कवर कर सकते हैं। हालांकि अब पालिका को यह जिम्मेदारी दी गई है। जिससे दूसरे धर्म के लोगों की आस्था को ठेस न पहुंचे। बताया कि होली के जुलूस जिन मार्गों से निकलते हैं उन मार्गों पर संभल शहर में 9 मस्जिद हैं। जबकि सरायतरीन में 6 मस्जिदें हैं। इन सभी को कवर कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष पहले बन गई थी तनाव की स्थिति
दो वर्ष पहले आर्य समाज मार्ग पर स्थित मस्जिद की दीवार पर होली का जुलूस निकलते समय रंग पहुंच गया था। इसका मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध किया था। हालांकि पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मामले को शांत करा दिया था और मस्जिद की दीवार की धुलाई भी करा दी थी। इसके बाद से ही शहर की सभी मस्जिदों को होली के जुलूस के दौरान कवर करा दिया जाता है। यह पुलिस-प्रशासन की ओर से एहतियाती सतर्कता बरती जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed