{"_id":"69c98c1ad6fc5bbc420d1344","slug":"one-accused-arrested-in-a-dispute-over-shuttering-a-shop-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128084-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दुकान में शटर लगाने के विवाद में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दुकान में शटर लगाने के विवाद में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार में प्रॉपर्टी विवाद के चलते दुकान में शटर लगाने के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान गोली लगने से युवक निखिल घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बता दें कि मोहल्ला बड़ा महादेव निवासी निखिल गुप्ता बड़ा बाजार में पुरानी सब्जी मंडी के पास अपनी दुकान में शनिवार की सुबह शटर लगवा रहे थे। वहां स्थानीय निवासी निशांत गुप्ता और प्रशांत गुप्ता दो भाई पहुंच गए और शटर लगाने का विरोध करने लगे। इसी बात पर कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। निशांत गुप्ता ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली निखिल के बायें हाथ की कोहनी के पार निकल गई। जबकि सिर में बट लगने से कपिल घायल हो गए।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने धर्मेंद्र गुप्ता निवासी मोहल्ला बड़ा महादेव की तहरीर पर निशांत गुप्ता व प्रशांत गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपी प्रशांत गुप्ता को संभल रोड बाईपास पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं निशांत की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। संवाद
Trending Videos