{"_id":"6a6a68a0270f74916c0ad265","slug":"police-arrest-alleged-cow-slaughterer-suspect-shot-in-the-leg-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-138293-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। थाना क्षेत्र के पवांसा-आटा मार्ग पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इसमें जिला बदायूं के थाना सहसवान के गांव मुंडारी निवासी गोकशी का आरोपी सूरजपाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है।
एएसपी (दक्षिणी) मनोज रावत ने बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे पंवासा-आटा मार्ग पर गांव सिहोरी की नहर वाली पुलिया के निकट बदमाश होने की सूचना थाना पुलिस को मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक फोर्स के साथ पहुंचे। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फायरिंग की। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश की टांग में गोली लगी। उसको गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी ने बताया कि 25 जुलाई को गांव बिसारू में गोकशी की घटना हुई थी। इसको लेकर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना के दौरान आरोपी का नाम प्रकाश में आया था। बुधवार की रात भी आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगा था।
विज्ञापन
बताया कि आरोपी के कब्जे से पशु बेहोश करने की दवाई भी मिली है। आरोपी के साथ कौन-कौन था। इसकी जांच पड़ताल चल रही है। फिलहाल आरोपी का सीएचसी में उपचार कराया जा रहा है।