सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police did not register a theft report, complaint to SP

Sambhal News: पुलिस ने नहीं लिखी चोरी की रिपोर्ट, एसपी से शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Police did not register a theft report, complaint to SP
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल निवासी धर्मवीर ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि दो माह पूर्व 18 जनवरी की रात वह शादी समारोह में गया था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने ताला तोड़कर घर में रखे जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय घर पर उसकी बेटी व मां मौजूद थीं।
Trending Videos


कहा कि अगले दिन जब वह पत्नी के साथ गांव पहुंचा तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थ। इस संबंध में जब बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव का ही अनुज रात छत पर घूम रहा था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने चोरी की बात कबूल करते हुए गांव के ही एक सुनार को बेचना बताया। बात बढ़ती देख सुनार ने उसे चांदी की एक पाजेब वापस लौटा दी, लेकिन सोने की चीज वादा करने के बाद अभी तक नहीं दी है। इस संबंध में थाना बनियाठेर पर भी शिकायत की गई परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। धर्मवीर ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने सुनार को बुलाकर पूछताछ की तो उसने जेवर गिरवी रखने की बात कही है। इस संबंध में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed