सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal-Bulandshahr road will be widened with an expenditure of Rs 35 crore.

Sambhal News: 35 करोड़ से संभल-बुलंदशहर मार्ग का होगा चौड़ीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 18 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sambhal-Bulandshahr road will be widened with an expenditure of Rs 35 crore.
विज्ञापन
संभल। गंगा एक्सप्रेसवे तक जाने वाले वाहनों को संभल और बुलंदशहर मार्ग पर गड्ढों और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। सोमवार से मार्ग पर चौड़ीकरण का काम शुरू होगा।




गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक खिरनी से रजपुरा ब्लॉक के केसरपुर तक 20 किलोमीटर लंबा चौड़ीकरण किया जाना है। इस पर 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि अभी सात मीटर चौड़ा मार्ग है। अब इसको तीन मीटर चौड़ा किया जा रहा है। दस मीटर चौड़ाई होने पर मार्ग सही हो जाएगा। जो वर्तमान में गड्ढे हैं, इनसे भी वाहन चालकों को राहत मिलेगी। टेंडर हो गया है। सोमवार से ठेकेदार इसका कार्य शुरू करा देंगे। तेजी से कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






खिरनी से संभल गड्ढे ही गड्ढे

संभल से खिरनी तक करीब आठ किलोमीटर लंबे मार्ग पर इस समय गहरे और बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे हर दिन वाहन चालक परेशानी उठा रहे हैं। कुछ समय पहले भरे गए गड्ढे फिर से उखड़ गए हैं। गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण होने के चलते वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। लोकार्पण से पहले 24 घंटे में एक हजार वाहन तक गुजरते थे। अब यह संख्या दो हजार से ज्यादा हो गई है। इसलिए गड्ढे बढ़ गए हैं। एक्सईएन का कहना है कि अभी खिरनी से संभल मार्ग का समय पूरा नहीं हुआ है। जहां गड्ढे हो गए हैं वहां भरवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos






औद्योगिक गलियारा भी खिरनी के पास होगा विकसित



यूपीडा द्वारा खिरनी के नजदीक 500 हेक्टेयर भूमि में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाना है। कुछ समय में सड़कों का काम शुरू होने वाला है। इसके बाद औद्योगिक इकाइयां भी स्थापित होने लगेंगी। गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक के सभी मार्ग दुरुस्त होने हैं। इसमें संभल सेखिरनी तक का मार्ग भी शामिल है। सबसे ज्यादा आवाजाही संभल की ओर से ही औद्योगिक गलियारे की ओर होगी।

वर्जन : खिरनी से केसरपुर तक चौड़ीकरण किया जाना है। संभल से खिरनी तक फिलहाल गड्ढे भरवा दिए जाएंगे। समय पूरा होने पर उसका भी चौड़ीकरण किया जाएगा। -नील प्रकाश, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed