सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sikri Gate road in Chandausi turns into a pond without rain

Sambhal News: बिन बरसात तालाब में तब्दील चंदौसी में सीकरी गेट की सड़क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sikri Gate road in Chandausi turns into a pond without rain
विज्ञापन
चंदौसी। शहर हो या गांव सड़कें तालाब का रूप ले रही हैं। समाधान के नाम पर महीनों से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। शहर में बिन बरसात के ही कई मोहल्लों की सड़कें पूरी तरह से पानी में डूबी हुई हैं। इनसे सैकड़ों परिवार प्रभावित हो रहे हैं, जिन्हें घरों से निकलकर बाजार तक जाना मुश्किल हो गया है।
Trending Videos

शहर में धीमी गति से हो रहा नाला निर्माण कई मोहल्लों के लोगों को कष्टकारी साबित हो रहा है। करीब एक महीने से सीकरी गेट मोहल्ला कबीर गली पर पप्पू सेठ की धर्मशाला के पास वाल्मीकि बस्ती में नाले का निर्माण नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है। इससे शहर के मोहल्ला कुरेशियान, कागजी मोहल्ला, जारई गेट, महाजन मोहल्ला, कबीर गली, साहूकारा व गोलागंज समेत कई मोहल्लों का पानी रोक दिए जाने से सीकरी गेट, महाजन मोहल्ला तिराहे पर पानी जमा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है। इससे सैकड़ों परिवारों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में प्रभावित क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने कई बार पालिका प्रशासन के सामने समस्या रखकर उसके समाधान की मांग की, लेकिन हालात महीने भर से जस के तस बने हुए हैं। रोजेदारों को भी आने जाने में दिक्कत हो रही है। पूर्व में अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जलभराव में खड़े होकर प्रदर्शन भी किया था।

लोगों का कहना है कि बेहद धीमी गति से ठेकेदार द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे नालियों का पानी सड़कों पर आ रहा है। मोहल्ला गोलागंज निवासी शाहआलम मंसूरी ने बताया कि सड़कों पर जलभराव की समस्या असहनीय होती जा रही है, इसको लेकर पालिका के अधिकारियों से भी मिले, उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed