सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Badaun police raid Sambhal in search of son; father dies in the ensuing scuffle

UP: बेटे की तलाश में बदायूं पुलिस की संभल में दबिश, धक्का-मुक्की में पिता की जान गई, गांव में घंटों तक हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
सार

हयातनगर थाना क्षेत्र में बदायूं पुलिस की दबिश के दाैरान हंगामा हो गया। इस बीच धक्का मुक्की होने के कारण बुजुर्ग की जान चली गई। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

UP: Badaun police raid Sambhal in search of son; father dies in the ensuing scuffle
संभल पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव हैमदपुर निवासी हरचरन (55) की मंगलवार की रात मौत हो गई। बताया जाता है कि हरचरन के बेटे अनिकेत को एक मामले में तलाशने के लिए बदायूं जिले के थाना फैजगंज पुलिस आई थी। आरोप है कि बेटे के न मिलने पर पुलिस ने उनसे अभद्रता की।

Trending Videos


इससे उनकी हालत खराब हो गई थी। इस घटना के दौरान वह अपनी ससुराल के गांव नारंगपुर में थे। नातेदार हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले आए थे। लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई। चर्चा है कि फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव में हरचरन की बेटी की शादी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिकेत अपनी बहन की ननद को बहला फुसलाकर ले गया है। इस संबंध में थाना फैजगंज बेहटा में मुकदमा दर्ज है। मुकदमे की विवेचना करते हुए मंगलवार को थाना फैजगंज बेहटा के दो उप निरीक्षक व एक कांस्टेबल अनिकेत की लोकेशन ट्रेस करते हुए नारायणपुर गांव पहुंचे थे।

यहां पर अनिकेत नहीं मिला लेकिन उसके पिता मिले। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें धक्का दिया। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए और उसके 1 घंटे के बाद मौत हो गई। कैलादेवी थाना के प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed