सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad municipal corporation is cracking down on ordinary citizens, DM and police are also among defaulters

मुरादाबाद में सिर्फ आम लोगों पर सख्ती: डीएम और पुलिस बड़े बकायेदार, नगर निगम वसूल नहीं पा रहा संपत्ति कर

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 04 Feb 2026 02:31 PM IST
विज्ञापन
सार

नगर निगम का विभिन्न सरकारी विभागों पर 28 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर वर्षों से बकाया है। इसमें जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस, उच्च शिक्षा और बिजली विभाग जैसे बड़े महकमे शामिल हैं। इसके बाद भी इन महकमों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।  

Moradabad municipal corporation is cracking down on ordinary citizens, DM and police are also among defaulters
मुरादाबाद नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आम जनता और कारोबारियों से समय पर टैक्स वसूली को लेकर सख्ती दिखाने वाला सरकारी तंत्र खुद ही बड़े पैमाने पर टैक्स बकाये का बोझ उठाए हुए है। इसमें जिलाधिकारी कार्यालय और पुलिस विभाग जैसे जिम्मेदार महकमे भी शामिल हैं, जिन पर करोड़ों रुपये की देनदारी है।

Trending Videos


निगम के रिकॉर्ड में इन सभी सरकारी कार्यालयों पर लंबा संपत्ति कर बकाया है जिसे निगम प्रशासन कई वर्षों से नहीं वसूल पा रहा है।  मौजूदा समय के आंकड़ों के अनुसार विभिन्न सरकारी विभागों पर कुल 28 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर बकाया है। यह बकाया वर्षों से लंबित चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि आम उपभोक्ताओं पर सरकारी शुल्क समय पर न देने पर तुरंत कार्रवाई हो जाती है। बकाये की सूची में सबसे चौंकाने वाले नामों में जिलाधिकारी कार्यालय/राजस्व विभाग और पुलिस विभाग शामिल हैं। जिलाधिकारी कार्यालय पर करीब 4.43 करोड़ रुपये की देनदारी दर्ज है जबकि पुलिस विभाग पर करीब 6.89 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। 

उच्च शिक्षा विभाग पर भी करीब 5.93 करोड़ रुपये की राशि लंबित है। यह वह विभाग हैं जिनसे प्रशासनिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और शिक्षा जैसे अहम क्षेत्र जुड़े हुए हैं। अन्य विभागों की स्थिति भी कम चिंताजनक नहीं है। लोक निर्माण विभाग पर करीब 2.42 करोड़ रुपये, परिवहन विभाग पर 1.91 करोड़ रुपये और सिंचाई विभाग पर लगभग 1.86 करोड़ रुपये की देनदारी दर्ज है।

 बिजली से जुड़े विभाग पावर ट्रांसमिशन और विद्युत वितरण पर भी करोड़ों रुपये का टैक्स बकाया है। बिजली महकमे पर करीब तीन करोड़ रुपये का बकाया है। कई मामलों में स्थिति यह है कि वर्षों से एक रुपये का भी भुगतान नहीं किया गया है। 

एमडीए और स्वास्थ्य विभाग पर भी बकाया
 मुरादाबाद विकास प्राधिकरण पर भी 18 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया है। विकास प्राधिकरण ने पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 3 करोड़ रुपये का टैक्स निगम को जमा किया था लेकिन इस बार फिर से वह बकायेदार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग पर एक करोड़ और सिंचाई विभाग प 1.87 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है।

इन विभागों पर भी लाखों का बकाया 
निगम ने बकायेदार विभागों की सूची तैयार की है। इसमें कोऑपरेटिव बैंक, स्टेट बैंक, महिला थाना, पुलिस लाइन, राजकीय पॉलीटेक्निक, समाज कल्याण, विकास भवन, केंद्रीय पुलिस चिकित्सालय, पीएसी, रोडवेज, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल पर लाखों रुपये का कर बकाया है।

जनवरी महीने तक 110 करोड़ रुपये तक का टैक्स वसूला जा चुका है। बकायेदारों को नोटिस भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। टैक्स नहीं जमा करने पर संपत्तियों को सील भी करने की तैयारी है। - अजीत कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed