फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The issue of corruption at the Tehsil office resonated during the BKU's protest

Sambhal News: भाकियू के धरने में तहसील के भ्रष्टाचार का मुद्दा गूंजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The issue of corruption at the Tehsil office resonated during the BKU's protest
गुन्नौर तहसील के परिसर में धरना देते भाकियू अराजनैतिक के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता: स्रोत - संगठन
गुन्नौर। तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई पंचायत में संगठन की युवा इकाई के मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव ने कहा कि गुन्नौर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में किसान सोमवार से धरने पर हैं लेकिन अब तक संबंधित अधिकारियों ने उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के कई कर्मचारी बिना सुविधा शुल्क के किसानों के कार्य नहीं कर रहे हैं। अंश निर्धारण, छुट्टा गोवंश और अन्य कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत है।अधिकारी और कर्मचारी केवल कागजों में काम दिखाकर औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श कर गुन्नौर में बड़ी महापंचायत आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

धरने में युवा जिलाध्यक्ष केपी राणा, भान सिंह यादव, पप्पू यादव, सत्यपाल सिंह, दुर्गेश कुमार, हरिओम यादव, रामसेवक यादव, कल्याण सिंह, शंकर सिंह आर्य सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अमर सिंह यादव ने की। संचालन जिला महासचिव शिशुपाल सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed