{"_id":"69bdb523304530c9ae022d22","slug":"the-wheat-crop-lies-flattened-in-the-fields-due-to-heavy-rains-accompanied-by-strong-winds-sambhal-news-c-204-1-chn1011-127809-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बरसात संग तेज हवा से खेतों में बिछी गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बरसात संग तेज हवा से खेतों में बिछी गेहूं की फसल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अब जबकि गेहूं की फसल पकने की ओर है, ऐसे में दैवीय आपदा से बचाना मुश्किल हो रहा है। बेमौसम बरसात और आंधी के कारण तहसील क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही हैं। तीन दिन से मौसम खराब होने के कारण किसानों की नींद उड़ गई है।
बीते बुधवार को आई आंधी में भी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद बृहस्पतिवार को भी धूप न निकलने और बादल छाए रहने से किसान परेशान थे। शुक्रवार को भोर से ही बरसात शुरू हो गई और इसके साथ ही तेज हवा चली, जिससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई। अब जबकि गेहूं की बाली दानों से भर चुकी है और फसल पकने की ओर है, ऐसे में अगर लगातार बरसात होती है तो बाली पानी में होने के कारण गेहूं खराब हो जाएगा।
बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार दोपहर बाद तक हुई बरसात व तेज हवा के कारण तहसील क्षेत्र में करीब एक हजार एकड़ से अधिक रकबा में खड़ी गेहूं फसल खेतों में बिछ गई है। इससे किसानों को बड़े नुकसान का डर सता रहा है। इसके साथ खेतों में खड़ी सरसों और गन्ने की फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। बनियाठेर क्षेत्र में गन्ना व कुढ़फतेहगढ़ इलाके में सरसों की फसल भी बरसात व हवा के कारण खेतों में गिर गई है।
-- -- -- -- --
बनियाखेड़ा गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह का कहना है कि बरसात व तेज हवा के कारण उनके खेत में खड़ा 15 बीघा गेहूं बिछ गया है। इसके साथ ही पांच बीघा मटर की फसल भी पानी में डूब गई है। अगर मौसम साफ नहीं हुआ और धूप नहीं निकली तो बड़ा नुकसान होगा।
-- -- -- -- -- -
बनियाखेड़ा की मढ़ैया निवासी किसान नंद किशोर ने बताया कि होली के पास चली तेज हवा में उनके गेहूं की फसल गिर गई थी और अब बरसात के साथ ही तेज हवा चलने से पांच बीघा गेहूं की फसल खेत में बिछ गई है। मौसम खराब होने के कारण रात की नींद उड़ गई है।
-- -- -- -- -
ग्राम गुरसरी के रहने वाले किसान योगेंद्र सिरोही का कहना है कि तीन एकड़ में गेहूं की फसल थी, जिसमें एक एकड़ में खड़ा गेहूं पूरी तरह से खेत में गिर गया है। इसके साथ ही एक एकड़ में सरसों की फसल खड़ी है। अगर वर्षा ज्यादा हुई तो पैदावार काफी कम हो जाएगी।
-- -- -- -- -
दियोरा खास गांव के किसान पूरन सिंह मौर्य ने बताया कि उनके 25 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल पकने के कगार पर है। इसमें लगभग तीन बीघा गेहूं गिर गया है। चिंता यह सता रही है कि अगर अब तेज बरसात के साथ आंधी आई तो गेहूं का बड़ा नुकसान हो सकता है।
Trending Videos