सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thieves stole gold and silver jewellery from two houses

Sambhal News: चोरों ने दो घरों से सोने-चांदी के जेवर चोरी किए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole gold and silver jewellery from two houses
विज्ञापन
सौंधन(संभल)। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर मजरा में चोर दो घरों में नकब लगाकर सोने चांदी के जेवर ले गए। जबकि दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके।
Trending Videos

गांव सारंगपुर मजरा निवासी नरेश और रामलखन सगे भाई हैं। दोनों दिल्ली में रहकर टेंपो चलाते हैं। होली पर दोनों गांव आए थे और बाद में परिवार सहित दिल्ली चले गए। घर पर कोई नहीं था। बुधवार को रात को नकब लगाकर चोरों ने नरेश के घर से चांदी की चेन और राम लखन के घर से सोने के कुंडल चोरी कर लिए। राम लखन ने बताया कि दोनों के घरों से लगभग 50 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ। वहीं चोरों ने गांव के राकेश के घर में भी नकब लगाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। सतीश के घर का ताला थोड़ा मगर घर के अंदर नहीं घुस पाए। थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। किसी ने थाने आकर सूचना भी नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed