{"_id":"6a6919e3b4c5a4f7c606b66b","slug":"three-more-cases-of-money-being-siphoned-off-from-post-office-accounts-have-now-come-to-light-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-138228-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अब डाकघर के खातों से रकम उड़ाने के तीन मामले और आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अब डाकघर के खातों से रकम उड़ाने के तीन मामले और आए सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। डाकघर में खाताधारकों के खातों से उड़ाई गई करोड़ों रुपये की रकम के मामले में अब कुछ नए खाताधारक सामने आए हैं। इन खाताधारकों ने भी जमा करने के बाद अपने-अपने खातों से रकम गायब होने का हवाला देते हुए डाकघर में शिकायती पत्र दिया है। मोहल्ला गोलागंज निवासी एएनएम आरती शर्मा का कहना है कि वर्ष 2017 में 20 हजार रुपये की धनराशि जमा कर एफडी की थी। अब यह एफडी पूरी हुई, तो खाते में 40 हजार रुपये होने चाहिए थे। इस पर सोचा कि धनराशि निकाल ली जाए। जब एफडी की धनराशि निकालने डाकघर गए, तो सामने आया कि खाते में से धनराशि ही गायब है। वहीं, अनुभव राघव का कहना था कि खाते 3.60 लाख रुपये जमा थे, अब आकर जानकारी हुई, कि खाते में रुपये ही नहीं है। इसके अलावा महिला गीता रानी ने भी अपने खाते से 50 हजार रुपये गायब होने की जानकारी देते हुए डाकघर में शिकायत की।
वहीं, पूरे मामले में डाकघर में जांच के लिए आए नामित अधिकारी चंदौसी के डाक निरीक्षक विज्ञय परिहार को शिकायतकर्ताओं ने शिकायती पत्र दिया। इस बीच, जांच अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज कर जानकारी ली। वहीं, जांच अधिकारी ने कुछ भी जानकारी देने में असमर्थता जताते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने की बात कही। मालूम हो डाकघर के डाक सहायक के खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन मिला था। जिसके बाद भ्रष्टाचार के मामले में बहजोई थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही आरोपी डाक सहायक भागा हुआ है। डाक सहायक पर आरोप है कि उसने डाकघर के खाताधारकों के रुपयों का गबन किया है।