{"_id":"69c98af77fd3ed936908aff6","slug":"wheat-procurement-begins-today-at-62-centers-occupying-platforms-at-the-mandi-committee-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-133640-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 62 केंद्रों पर गेहूं खरीद आज से, मंडी समिति में चबूतरे पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 62 केंद्रों पर गेहूं खरीद आज से, मंडी समिति में चबूतरे पर कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में 62 क्रय केंद्रों पर 30 मार्च यानी सोमवार से गेहूं की खरीद शुरू होनी है। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं संभल मंडी समिति में जिस चबूतरे पर क्रय केंद्र लगने हैं, उस पर आढ़तियों का अनाज रखा हुआ है। डिप्टी आरएमओ का कहना है कि क्रय केंद्र लगाने के लिए व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी।
सरकार ने इस बार एमएसपी 2585 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं तय किया है, जो पिछले वर्ष के मुताबिक 160 रुपये अधिक है। जिले में खाद्य विभाग के 11, पीसीएफ के 20, पीसीयू के 11, यूपीएसएस के पांच, एफसीआई के तीन, नेफेड के 12 क्रय केंद्र लगने हैं। किसान गेहूं बचने के लिए विभागीय वेबसाइट पर जाकर या किसान मित्र पोर्टल से पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए आधार और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। राजस्व विभाग को ऑनलाइन सत्यापन करना है। इसके बाद गेहूं की खरीद होगी। इस बीच रविवार को संभल मंडी समिति में चबूतरे पर आढ़तियों का अनाज रखा मिला। जबकि इसी चबूतरे पर क्रय केंद्र लगने हैं।
डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार राय ने कहा कि सोमवार से गेहूं खरीद होनी है, लक्ष्य अभी नहीं आया है। तैयारी कर ली गई है और क्रय केंद्र लगाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि चबूतरे पर क्रय केंद्र लगवाने को लेकर मंडी समिति को व्यवस्था करनी है। इसे लेकर मंडी समिति से संपर्क किया जाएगा।
Trending Videos