{"_id":"6a52ad84c5695085c00e0196","slug":"161-lost-mobile-phones-recovered-sp-returned-them-to-the-owners-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153633-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गुम हुए 161 मोबाइल फोन किए बरामद, एसपी ने लोगों को लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गुम हुए 161 मोबाइल फोन किए बरामद, एसपी ने लोगों को लौटाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। गायब या चोरी हुए मोबाइल फोन वापस मिलने से 161 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस की मदद से विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 161 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी संदीप कुमार मीना ने सर्विलांस सेल के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह की अगुवाई में बरामदगी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि प्रभारी सर्विलांस सेल निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की। सभी थानों और सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारियों को गुम मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल, सीसीटीएनएस प्रणाली, मोबाइल के आईएमईआई नंबर और सिम संबंधी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मोबाइल फोन ट्रेस किए गए।
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने केवल जिले में ही नहीं, बल्कि दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, बंगलूरू, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना समेत देश के विभिन्न राज्यों से भी गायब मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस संबंधित राज्यों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
विज्ञापन
-
इन थानों ने की सबसे अधिक बरामदगी
मोबाइल बरामदगी में थाना महुली सबसे आगे रहा, जहां 41 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा बेलहरकला पुलिस ने 36, दुधारा ने 20, कोतवाली खलीलाबाद ने 18, धनघटा ने 14, बखिरा ने 13, मेंहदावल ने 9, महिला थाना ने 8 तथा धर्मसिंहवा थाना ने 2 मोबाइल फोन बरामद किए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीईआईआर पोर्टल से आमजन को मिल रहा लाभ
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल गुम या चोरी हो जाए तो तत्काल संबंधित थाने में सूचना देने के साथ सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इससे मोबाइल के आईएमईआई नंबर को ब्लॉक कर ट्रेस किया जा सकता है। शिकायत दर्ज कराने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल खरीद का बिल (यदि उपलब्ध हो), गुमशुदगी या एफआईआर की प्रति, मोबाइल धारक का विवरण, मोबाइल नंबर, आईएमईआई नंबर तथा मोबाइल मॉडल नंबर की आवश्यकता होती है।