{"_id":"6a52accdb3216329e50ee189","slug":"labourer-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-on-the-highway-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153639-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलोरना में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन ने शव की पहचान की। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।
शनिवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन ने मृतक की पहचान राम अवतार (50) पुत्र विजयलाल निवासी ग्राम मझौवामीर, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती के रूप में की। परिजनों ने बताया कि राम अवतार करीब दो सप्ताह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। बताया गया कि शुक्रवार देर रात किसी कार्य से वह हाईवे के किनारे गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल राम अवतार को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।