फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Resolve revenue and police related matters with mutual coordination.

Sant Kabir Nagar News: आपसी समन्वय से करें राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों का निस्तारण

Sun, 12 Jul 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Resolve revenue and police related matters with mutual coordination.
संतकबीरनगर। थाना समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले के सभी थानों में कुल 36 शिकायतें आईं। इसमें दो मामले निस्तारित किए गए। शेष के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। पूर्व के लंबित 93 मामलों में 70 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने एक-एक कर आए लोगों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित मामलों का निस्तारण आपसी समन्वय से किया जाए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिकायत पंजिका का भी अवलोकन किया तथा पूर्व में निस्तारित शिकायतों के संबंध में फरियादियों से फीडबैक लेकर उनकी संतुष्टि की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed