सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ASP inspected the weekly parade.

Sant Kabir Nagar News: सप्ताहिक परेड का एएसपी ने किया निरीक्षण

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
ASP inspected the weekly parade.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड पर मंगलवार को साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्न आउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी व कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान उच्चकोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया।
Trending Videos

निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। परेड के उपरांत पुलिस लाइंस परिसर में मेस, गणना कार्यालय, बैरक आदि का निरीक्षण किया। पुलिस लाइंस की बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आदेश दिए। पुलिस लाइंस के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में कमांडरों से जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed