{"_id":"69b06df35279048e8e057941","slug":"census-preparations-in-full-swing-house-counting-to-begin-on-may-22-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-147214-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जनगणना की तैयारी तेज, 22 मई से शुरू होगी घरों की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जनगणना की तैयारी तेज, 22 मई से शुरू होगी घरों की गणना
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में जनगणना की तैयारी तेज हो गई है। यह काम दो चरणों में पूरा होगा। प्रथम चरण में मकानों की गणना कर उनकी सूची बनाई जाएगी। दूसरे फेज में जनसंख्या और जाति की गणना की जाएगी।
जनगणना शुरू कराने से पहले छह व सात फरवरी को कलक्ट्रेट में कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जनगणना से जुड़ी बारीकियां बताई गईं। कर्मियों को जनगणना के लिए डिजिटल टूल्स पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 22 मई से 20 जून 2026 तक की जाएगी।
दूसरे चरण में 9 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या और जाति की गणना होगी। एक से पांच मार्च 2027 तक पुनरीक्षण का काम चलेगा। जनगणना पूरी तरह से डिजिटल मोड में की जाएगी। डीएम आलोक कुमार ने सभी चार्ज अधिकारियों को जनगणना सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया है।
Trending Videos