{"_id":"6a75d9d91b59c850f6067fff","slug":"body-of-young-man-found-hanging-from-tree-on-premises-of-primary-school-in-sant-kabir-nagar-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीर नगर: स्कूल परिसर में मिला युवक का शव, पेड़ से लटका था 21 वर्षीय हनुमंत; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीर नगर: स्कूल परिसर में मिला युवक का शव, पेड़ से लटका था 21 वर्षीय हनुमंत; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Fri, 07 Aug 2026 06:43 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:43 PM IST
सार
संतकबीर नगर के धनघटा में प्राथमिक विद्यालय जखौता परिसर में 21 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। युवक की जेब से कीटनाशक की गोली बरामद हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जखौता परिसर में शुक्रवार सुबह पेड़ की डाल से 21 वर्षीय युवक का शव लटकता हुआ पाया गया। सुबह दाई ने स्कूल का गेट खोला तो विद्यालय परिसर में स्थित एक पेड़ से युवक को लटकता देख शोर मचाया।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपेश भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से लटक रहे युवक के शव को नीचे उतरवाया। युवक की पहचान डिहवा गांव निवासी 21 वर्षीय हनुमंत पुत्र राम जगत के रूप में हुई।
विज्ञापन
युवक अविवाहित था और विद्यालय के बगल में एक गुमटी में दुकान चलाता था। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मृतक की जेब से कीटनाशक की गोली भी बरामद की। परिजनों के अनुसार, वह बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन