सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bullion market faces slowdown, sales decline

Sant Kabir Nagar News: सराफा बाजार में छाई मंदी, बिक्री में आई कमी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bullion market faces slowdown, sales decline
खलीलाबाद के एक आभूषण की दुकान में मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सराफा बाजार में इन दिनों मंदी छाई है। महंगाई और बढ़ती कीमतों के कारण सोने की खरीदारी में कमी देखी जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा एक वर्ष तक सोना खरीदने से बचने के आह्वान के बाद बाजार में इसका असर भी दिखने लगा है। कारोबारियों का कहना है कि ग्राहकों की संख्या में गिरावट आ रही है और बाजार की रौनक फीकी पड़ गई है। दूसरी तरफ आम लोग मिलीजुली प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
Trending Videos

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि एक वर्ष में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों ने सोने की खरीदारी से दूरी बना ली है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात का असर भी बाजार पर पड़ रहा है। लोगों का मानना है कि बढ़ती महंगाई ने पहले ही आमजन की क्रय क्षमता को प्रभावित किया है, ऐसे में सोने की खरीद अब सीमित होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सरकार को इस तरह की अपील पहले करनी चाहिए थी। लगातार बढ़ती महंगाई और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण सोने के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। महंगाई नियंत्रण पर और प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि बाजार में स्थिरता बनी रहे।
-अदा खानम, मगहर

----------
प्रधानमंत्री के आह्वान का मैं समर्थन करती हूं। शादी-विवाह में सोने की बढ़ती मांग पर भी अब लोग सोचने को मजबूर होंगे। यदि लोग अनावश्यक खर्च कम कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग करें तो इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
-रिंकू यादव, विधियानी
---------------

शादियों में बेटियों को सोने चांदी के आभूषण देने का विशेष प्रचलन है। अगर लोग नया सोना नहीं खरीदेंगे तो उन्हें शादी में क्या देंगे। इसलिए लोग आवश्यकता के अनुसार जेवर खरीदेंगे।
-सूरज वर्मा, सराफा व्यापारी

----------
पीएम द्वारा एक वर्ष तक नया सोना नहीं खरीदने की बात पूरी तरह समझ में नहीं आई, क्योंकि नया सोना न खरीदने के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया, जिससे ग्राहक भी खरीदारी को लेकर भ्रमित हैं।
- अमरेंद्र वर्मा, सराफा व्यापारी

---------
बढ़ती महंगाई ने पहले ही आमजन की क्रय क्षमता को प्रभावित किया है, ऐसे में सोने की खरीद अब सीमित होती जा रही है। प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लोगों से सोना न खरीदने की अपील की है, लेकिन नए सोने की बिक्री नहीं होती तो छोटे व्यापारियों व कारीगारों के लिए जीवन यापन की दिक्कत होगी।
-रामकुमार वर्मा, सराफा व्यापारी
-----------

महंगाई और बढ़ती कीमतों के कारण सोने की खरीदारी में कमी देखी जा रही है। एक महीने बाद फिर सहालग शुरू होगा। गांवों के छोटे व्यापारी शहर से ही कारोबार करते हैं। ग्राहकों की खरीदारी से उनका जीवन चलता है। कारीगर भी इसी से जीवन यापन करते हैं। इसलिए जेवर की खरीद आवश्यक है।
-रुपेश वर्मा, सराफा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article