सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Approval was received, budget was also received, but the problem was stuck on the land.

Sant Kabir Nagar News: मंजूरी मिली, बजट भी मिला, जमीन पर अटका पेच

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Approval was received, budget was also received, but the problem was stuck on the land.
खलीलाबाद पुरानी तहसील जहां होना है प्रेक्षागृह का निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

संतकबीरनगर। शहर में प्रेक्षागृह, मल्टीप्लेक्स और स्मार्ट पार्किंग का निर्माण शासन की मंजूरी के बाद भी शुरू नहीं हो सका है।
यह स्थिति तब है जब करीब 20 करोड़ रुपये का बजट शासन ने इन कार्याें के लिए उपलब्ध करा दिया है। इसकी वजह यह है कि अभी जमीन के हस्तांतरण का पेच फंसा हुआ है। इससे शहरवासियों का सपना टूट रहा है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई है, लेकिन शहर में कहीं पर भी मल्टीप्लेक्स, स्मार्ट पार्किंग व प्रेक्षागृह की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने शहर के पुरानी तहसील परिसर में मल्टीप्लेक्स, स्मार्ट पार्किंग व सभागार के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे शासन से मंजूरी मिलने के साथ ही करीब 20 करोड़ का बजट उपलब्ध कराया गया है। साथ ही कार्यदायी संस्था के रूप में सीएनडीएस को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन योजनाओं का शिलान्यास पिछले साल मई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तामेश्वरनाथ धाम के दौरे के समय किया था, लेकिन अब भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
बताया जा रहा है कि पुरानी तहसील परिसर राजस्व विभाग के नाम से दर्ज है। मल्टीप्लेक्स, स्मार्ट पार्किग व सभागार के निर्माण के लिए इस जमीन का हस्तांतरण कराया जाना है।
इसके लिए प्रशासन ने शासन को फाइल भेजी थी, लेकिन शासन से यह कहते हुए फाइल वापस कर दी थी कि फाइल कमिश्नर स्तर से भेजी जाए।
इसके बाद नए सिरे से जमीन के हस्तांतरण को लेकर फाइल कमिश्नर को भेजी गई है, लेकिन अब तक जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed