सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Juice seller's body found hanging from a noose

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला जूस विक्रेता का शव

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Juice seller's body found hanging from a noose
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के नगर पालिका परिषद के अंसार टोला मोहल्ले में सोमवार की देर रात संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव घर की दूसरी मंजिल के कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजन उसे इस उम्मीद से जिला अस्पताल ले गए कि वह जिंदा है, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम हुआ। परिजनों के अनुसार 25 वर्षीय सूरज चौरसिया पुत्र शिवलाल चाैरसिया गन्ने का जूस बेचने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी वह जूस बेचकर रात नौ बजे के करीब घर पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर सूरज और उसकी पत्नी शीतल के बीच कुछ कहासुनी हो गई।
इसके बाद बाद सूरज घर की दूसरे मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चला गया। इसके बाद पत्नी शीतल घर में खाना बनाने लगी। परिजनों के मुताबिक शीतल रात साढ़े दस बजे के करीब जब कमरे में सोने गई तो देखा की सूरत छत पर लगे पंखे से फंदे के सहारे लटक रहा है। उसे देखते ही शोर मचाया, शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed