सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Servers remained down in tehsils, Khatauni was not issued, people returned disappointed.

Sant Kabir Nagar News: तहसीलों में ठप रहा सर्वर, नहीं निकली खतौनी, मायूस लाैटे लोग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Servers remained down in tehsils, Khatauni was not issued, people returned disappointed.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

संतकबीरनगर/ मेंहदावल। जिले में मंगलवार को तहसील में सर्वर डाउन होने से खतौनी निकालने में परेशानी हुई। तहसीलों से ऑनलाइन खतौनी निकालने के लिए पहुंचे किसानों को लौटना पड़ा। इसी तरह सर्वर प्रभावित होने से लेखपाल भी परेशान रहे। खलीलाबाद में भी सर्वर डाउन रहने खतौनी नहीं निकल सकी।
मेंहदावल में सर्वर डाउन होने के कारण आय, निवास, जाति प्रमाणपत्र आदि कार्य प्रभावित हुए। लोग घंटों इंतजार करते रहे कि अभी सर्वर ठीक होगा तो खतौनी मिलेगी, लेकिन शाम तक सर्वर में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सबसे अधिक दिक्कत आय जाति, निवास के ऑनलाइन आवेदकों को परेशान होना पड़ा।
सर्वर ठप पड़ने से ऑनलाइन आवेदन के काम भी प्रभावित हुए। सर्वर डाउन रहने से तहसील के कार्य प्रभावित हुए।
भुगतान होने के बाद नहीं डाउनलोड हुई खतौनी : महुली संवाद के अनुसार ऑनलाइन भुगतान के बाद भी खतौनी डाउनलोड न होने से किसान परेशान हैं। पोर्टल पर शुल्क जमा करने का ऑप्शन तो दिख रहा है, लेकिन प्रमाणित खतौनी डाउनलोड नहीं हो रही है।
किसानों ने सुधार की मांग की है। खतौनी के लिए राजस्व परिषद की साइट पर ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को तहसील का चक्कर न काटना पड़े। इसके बावजूद साइट न चलने के कारण किसानों को काफी परेशानियां हो रही हैं। भगौतीपुर निवासी शहाबुद्दीन ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन भुगतान किया, लेकिन भुगतान होने के बाद भी खतौनी डाउनलोड नहीं हो सकी।
इसी तरह मड़हाराजा निवासी कमरुल दोहा, झिंगुरापार निवासी अकरम खान, दोकड़ा निवासी हकीकुल्लाह आदि ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व से आनलाइन प्रमाणित खतौनी के लिए भटक रहे हैं, लेकिन सर्वर समस्या को लेकर खतौनी नहीं मिल पा रही है। किसानों ने पोर्टल पर सुधार की मांग की है।
धनघटा में दो घंटे गायब रहा नेटवर्क र: धनघटा संवाद के अनुसार नेटवर्क गायब रहने की समस्या से रोजाना तहसील कर्मियों को झेलना पड़ रहा है। मंगलवार को धनघटा तहसील में नेटवर्क न होने के कारण करीब दो घंटे तक लोग खतौनी नहीं निकाल पाए। उसके बाद नेटवर्क के आया तो कामकाज सामान्य हुआ।
मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक नेटवर्क गायब रहने के कारण खतौनी निकालने में किसान असमर्थ रहे। करीब 12:00 बजे नेटवर्क आया तो कामकाज शुरू हुआ।
जिन किसानों को घर लौटने में जल्दी थी वह बगैर खतौनी लिए चले गए। दोपहर एक बजे खतौनी के लिए खिड़की पर खड़े रामदीन, मंगरु, मंगल, सभापति, यशोदा नंद आदि का कहना था कि कब नेटवर्क जाएगा और कब चला जाएगा, इसका कोई भरोसा नहीं रह गया है।
एक खतौनी के लिए दो घंटे तक तहसील में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। किसानों का कहना था कि ऐसा कोई इंतजाम कर दिया जाए, जिससे नेटवर्क आने जाने का झंझट न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed