{"_id":"6a038011a2ecb383970e2376","slug":"a-complaint-was-lodged-in-the-police-station-after-a-married-woman-was-beaten-up-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150438-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवाहिता से मारपीट कोतवाली में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवाहिता से मारपीट कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति, सास, जेठ और जेठानी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट तथा जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
खलीलाबाद के घोरखल निवासी तृप्ति श्रीवास्तव ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी चार फरवरी 2026 को गोरखपुर के थाना गीडा क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, जेठ और जेठानी विवाह में दिए गए उपहारों से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज के रूप में छह लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
पीड़िता के अनुसार आरोपियों का कहना था कि उक्त रकम पति द्वारा अपने भाई को नेवी में भर्ती कराने के लिए दी गई थी, जिसे वापस दिलाने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था।
तृप्ति का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ मारपीट की जाती थी, अपशब्द कहे जाते थे तथा किचन में ताला लगाकर खाना तक नहीं बनाने दिया जाता था।
तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया कि 12 अप्रैल 2026 को पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसका दाहिना हाथ कंधे के पास से तोड़ दिया। घटना की जानकारी उसने फोन से मायके वालों को दी। संवाद
Trending Videos

कुरुक्षेत्र। पलवल रोड पर फैला कचरा। संवाद