सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   File an FIR against the agency for black marketing of gas: DM

गैस की कालाबाजारी पर एजेंसी के खिलाफ दर्ज कराएं एफआईआर : डीएम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
File an FIR against the agency for black marketing of gas: DM
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में सिलिंडर की उपलब्धता को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एजेंसी संचालक व पूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
Trending Videos

डीएम ने जिले में रसोई गैस की उपलब्धता एवं वितरण में आ रही समस्याओं के संबंध में समीक्षा की। बैठक के दौरान विक्रय अधिकारियों ने बताया गया कि जनपद में एलपीजी सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, और एजेंसियों को बाॅटलिंग प्लांट से एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति लगातार कराई जा रही है। विक्रय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कंपनी का सर्वर सही से काम न करने के कारण उपभोक्ताओं को गैस की बुकिंग की प्रक्रिया में समस्या आ रही है, जिसे शाम तक ठीक हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रय अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग की समय सीमा ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन एवं नगरीय क्षेत्र में 25 दिन कर दी गई है। डीएम ने गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलिंडर केवल वास्तविक उपभोक्ताओं को ही उपलब्ध कराया जाए। जांच के दौरान यदि यह पाया जाता है घरेलू गैस सिलिंडर के वास्तविक उपभोक्ताओं के इतर किसी अन्य व्यक्ति को दिया जा रहा है तो उस गैस एजेंसी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि जनपद में गैस की आपूर्ति लगातार की जा रही है। गैस की कोई समस्या नही है। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के विक्रय अधिकारी एवं गैस एजेंसियों के संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed