{"_id":"6a037e325eadd77e2c0ae979","slug":"fir-will-be-lodged-on-confirmation-of-financial-irregularities-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150433-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वित्तीय अनियमितता की पुष्टि पर दर्ज कराई जाएगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वित्तीय अनियमितता की पुष्टि पर दर्ज कराई जाएगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है, उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समयावधि के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
डीएम ने विभिन्न विभागों व कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से कराए जा रहे निर्माण कार्यों में प्रगति व गुणवत्ता की जांच के लिए लगाए गए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य का स्थलीय सत्यापन कर तीन दिवस में अपनी जांच आख्या उपलब्ध करा दें। समीक्षा के दौरान पाया गया कि विगत वर्षों में जनपद में कराए गए कुछ निर्माण कार्यों के सापेक्ष धनराशि का भुगतान होने के बावजूद भी कार्य नहीं कराया गया और धनराशि का आहरण कर दिया गया है। इस पर डीएम ने कार्यों का निरीक्षण करवाकर वित्तीय अनियमितता की पुष्टि पाए जाने पर संबंधित विभागाध्यक्ष व कार्यदायी संस्था के विरुद्ध एफआईआर कराने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्याें की प्रगति को सभी कार्यदायी संस्थाएं एवं संबंधित विभाग सीएमआईएस पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान उन्होंने ने कहा कि जिन कार्यों को पूर्ण कराने में बजट की आवश्यकता हो, उसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें, जिससे कि कार्य में बाधा न उत्पन्न हो व निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं, उनको संबंधित विभाग को हैंडओवर कर दिया जाए। सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि कार्यों एवं योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कार्यों के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग दर्शाने वाले विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos