सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hanuman Maha Yagya begins with Kalash Yatra

Sant Kabir Nagar News: कलश यात्रा के साथ हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Maha Yagya begins with Kalash Yatra
बेलहर कला में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरिया बूढ़ी बेलहर स्थित बाबा गरीब दास की कुटी पर सात दिवसीय हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। रविवार को कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के लोगों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों ने भाग लिया। कलशयात्रा आमी नदी तट पर पहुंचीं, जहां पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान किया। महायज्ञ के आयोजक बाबा बालक दास ने बताया कि अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक अभिषेक शास्त्री प्रतिदिन दोपहर 2:00 से तथा रात 8:00 बजे से प्रवचन सुनाएंगे। इस अवसर पर अरविंद मिश्रा, सुनील मिश्रा, रामरक्षा, गणेश तिवारी आदि उपस्थित थे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed