सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The health team inspected the hospital facilities.

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य टीम ने जांची अस्पताल की सुविधाएं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The health team inspected the hospital facilities.
विज्ञापन
रोसयाबाजार। ब्लॉक क्षेत्र के रोसया बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अंतर जनपदीय टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल पर उपयोग में आने वाले संसाधनों की जांच की गई। इसका उद्देश्य जिले में प्रदेश स्तरीय टीमों के निरीक्षण में कोई कमी न हो।
Trending Videos

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रोसया बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर विराट स्वरूप श्रीवास्तव डिप्टी डीटीओ की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम पहुंची। टीम ने अस्पताल में आवश्यक संसाधनों की जांच की। जांच के दौरान अस्पताल में अधिकतर सामान ठीक मिले, लेकिन लैब में ब्लड ग्रुप चेक करने वाले रीजेंट की कमी मिली। उन्होंने इसे तत्काल प्रभाव से व्यवस्थित करवाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि यह रिजेंट तकरीबन 6 महीने से अस्पताल में नहीं है। वहां मौजूद मरीजों ने अस्पताल में एक चिकित्सक के तैनाती की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर धर्मवीर सिंह डीपीएम, डॉ. अश्वनी कुमार यादव,अनिल कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed