सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Health Fair: Fever, BP, skin and sugar patients throng

आरोग्य मेला : बुखार, बीपी, त्वचा और शुगर के मरीजों की भरमार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Health Fair: Fever, BP, skin and sugar patients throng
काशीराम आवास ​स्थित जन आरोग्य मेले में मरीजों का परीक्षण करती डॉक्टर-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें सबसे ज्यादा चेहरे और शरीर पर दाने, खांसी, सिरदर्द, बुखार, ब्लड प्रेशर और शुगर से पीड़ित पहुंचे। शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने परामर्श के साथ ही दवा दी और फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
Trending Videos

जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर 1448 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें 69 मरीज बुखार के, 153 मरीज बीपी के तो 143 मरीज शुगर के निकले। संभावित मलेरिया के 34 मरीज मिले। जिन्हें ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में सबसे ज्यादा चेहरे पर दाने, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। इसके साथ ही छोटे बच्चों में बुखार और उल्टी दस्त की समस्या थी। उनके परिजन ने चिकित्सकों को दिखाकर बच्चों की दवा ली। शिविर में आई अनीता, तबस्सुम, आयशा, मालती आदि ने बताया कि चेहरे व शरीर पर कई जगह दाने निकल आए है। शिविर में दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में कुल 107 मरीजों ने इलाज कराया।
डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 107 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां 43 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय, चंद्र कला आदि मौजूद रहीं।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे शिविर में 1448 मरीजों का इलाज हुआ है। तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
0000000000000
एक सप्ताह से लगातार बुखार आ रहा था। दवा खाते तो आराम रहता है, लेकिन फिर बढ़ जाता है। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने पांच दिन की दवा दी है और फिर दिखाने को कहा है।
-अंकित, बेलवनिया
000000000000
बुखार और सर्दी जुकाम पकड़ लिया है। जो सही नहीं हो रहा है। शिविर में दिखाया है तो चिकित्सक ने दवा दी है। इसके साथ ही गुनगुना पानी पीने को कहा है। तीन दिन बाद फिर दिखाने को बुलाया है।

-हीरालाल, पचपेड़वा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed