सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vigilance regarding children's health, first aid will be provided in schools

Sant Kabir Nagar News: बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता, स्कूलों में मिलेगा प्राथमिक उपचार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Vigilance regarding children's health, first aid will be provided in schools
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत एक लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब पढ़ाई के दौरान अचानक बीमार पड़ने पर बच्चों को स्कूल परिसर में ही प्राथमिक उपचार मिलेगा।
Trending Videos

शासन ने विद्यालयों में प्राथमिक उपचार सुविधा शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिले के 1246 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में यह सुविधा मिलेगी। साथ ही सात कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में भी मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। इनमें 10 प्रकार की आवश्यक दवाएं शामिल होंगी। यह किट कंपोजिट ग्रांट से खरीदी जाएंगी। यह आपात स्थिति में बच्चों को तुरंत राहत देने में सहायक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले विद्यालयों में तत्काल उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं थी। मामूली बीमारी भी समय पर देखभाल न मिलने से गंभीर रूप ले लेती थी।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापकों को किट खरीदने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में किट न मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। मेडिकल किट में जीवन रक्षक घोल पाउडर और ओफ्लॉक्सासिन टैबलेट 100 मिलीग्राम होंगी। इसमें पैरासिटामॉल सिरप और ऑडेम सिरप भी शामिल किए जाएंगे। मेट्रोजिल सिरप और डाइक्लोमाइन सिरप भी किट का हिस्सा होंगे। बीटाडीन मरहम, रुई और पट्टी भी उपलब्ध रहेंगे, जिससे की आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed