सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Legal and help desk established in the district jail

Sant Kabir Nagar News: जिला कारागार में लीगल एंड हेल्प डेस्क स्थापित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Legal and help desk established in the district jail
जिला कारागार के आगंतुक कक्ष में लीगल एंड हेल्प डेस्क का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के द्
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला कारागार के आगंतुक कक्ष में मंगलवार को लीगल एंड हेल्प डेस्क का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला कारागार में मुलाकात से न्याय तक की स्कीम की शुरुआत की गई है।
Trending Videos


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी ने कहा कि मुलाकात से न्याय तक की यह स्कीम मुलाकातियों के लिए काफी कारगर सिद्ध होगी। प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्य दिवस में दो पराविधिक स्वयंसेवक व एक लीगल एंड डिफेंस काउंसिल मुलाकातियों के सहयोग के लिए उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जिला कारागार में आए मुलाकातियों को विभिन्न योजनाओं के विषय में अवगत कराया। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्राधिकरण का एक टोल फ्री नंबर 15100 है, जिस पर किसी भी प्रकार की विधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने हेल्प डेस्क के उद्देश्य के विषय में भी बताया। इस दौरान जेलर आरके वर्मा, डिप्टी जेलर हरिकेश, राम भवन चौधरी, मुलायम सिंह यादव, पैरालीगल वालंटियर गंगाराम गुप्ता, प्रिया निषाद, बलदेव, शीतल गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed