सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Overbridge construction to make travel to Varanasi easier; Maghar's development to gain momentum.

Sant Kabir Nagar News: ओवरब्रिज निर्माण से वाराणसी का सफर होगा आसान, मगहर के विकास को मिलेगी रफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Overbridge construction to make travel to Varanasi easier; Maghar's development to gain momentum.
मगहर में ओवरब्रिज निर्माण के लिए पहुंची मशीन। संवाद
विज्ञापन
मगहर। क्षेत्र के विकास के लिए अच्छी खबर है। बंद पड़ी सूती मिल रोड पर ओवरब्रिज के निर्माण की शुरुआत होने से जहां वाराणसी का सफर आसान हो जाएगा, वहीं मगहर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मुहिम को पंख लगेंगे। साथ ही आसपास के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

बंद पड़ी सूती मिल रोड पर रेलवे क्राॅसिंग के चलते सफर में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। वजह यह रही कि ट्रेनों की आवाजाही के चलते बार-बार क्राॅसिंग बंद होने से समय की बर्बादी हो रही थी। अब यहां 694 मीटर लंबे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ है। इस पर करीब 64 करोड़ 15 लाख 30 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सदर विधायक अंकुरराज तिवारी भूमि पूजन कर निर्माण की शुरूआत कराई है। इससे पूर्व सरकार ने बंद पड़ी सूती मिल की भूमि पर टेक्सटाइल हब बनाने की मंजूरी प्रदान की है। अब इस रोड पर रेलवे फाटक से ऊपर होते हुए ओवरब्रिज बनाकर सीधे गोरखपुर जिले के खजनी रोड से जोड़ते हुए बनारस तक का सफर को आसान बनाने पर अमल किया जा रहा है। ओवरब्रिज के लिए सड़क के बीचोबीच से दोनों तरफ नौ-नौ मीटर एरिया कवर करते हुए भूमि की नापी कर चिह्नित किया गया है। जितनी सड़क बनी है उसी पर ओवरब्रिज बनेगा। बाकी सड़क के अलावा जो भूमि चिह्नित की गई है उस पर लिंक रोड के साथ ही नाले का निर्माण होगा।
विज्ञापन

वैसे भी मगहर में विकास के लिए पूर्व से ही कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि इसे पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जा सके।
00000000000000000
विकास को मिलेगी गति, मिलेगा रोजगार
ओवरब्रिज के निर्माण से मगहर के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। वजह यह है कि अब लोगों को आने-जाने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। इस ओवरब्रिज के निर्माण से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में आसपास व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेगी, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा।
00000000000000000000
रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेनों के गुजरने के दौरान अक्सर जाम लगता रहा है, जिससे लोग इस मार्ग से होकर आने-जाने से कतराते रहे हैं। अब ओवरब्रिज बनने से जहां जाम से राहत मिलेगी, वहीं हरपुर-बुदहट होकर बनारस तक का सफर आसान हो जाएगा।
-त्रिलोकी यादव, मोहम्मदपुर कठार
00000000000000000000
ओवरब्रिज के निर्माण से गोरखपुर जिले के खजनी होते हुए बनारस तक का सफर आसान हो जाएगा। आवागमन बढ़ेगा तो आस-पास व्यवसायिक गतिविधियां भी बढ़ेगी, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही मगहर के विकास को और गति मिलेगी।
-मुश्ताक उर्फ मुन्ना खान, सामाजिक कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed