सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police recovered 131 lost mobile phones.

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने 131 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Police recovered 131 lost mobile phones.
131 गुमशुदा मोबाइल को धारकों को सौंपते पुलिस अधीक्षक संदीप मीना। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस ने 131 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। इसकी अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये है। सभी मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंप दिए गए। इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता में दी।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पीड़ितों के गुमशुदा हुए 131 मोबाइल (एंड्राएड सेट) बरामद किए गए। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुमशुदा मोबाइलों के संबंध में समय-समय पर सर्विलांस टीम व थानों के सीईआर पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारियों को शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए कड़े निर्देश दिए गए थे। इसके अनुपालन में विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद हुए। इनके मिलने की सूचना देने पर कई मोबाइल स्वामी खुश हो गए।
चोरी अथवा गायब हुए मोबाइल की शिकायत बेवसाइट पर दर्ज करके आईएमईआई ब्लाॅक ट्रेस किया जा सकता है। शिकायत दर्ज करने के लिए मोबाइल धारक का आधार कार्ड, मोबाइल का बिल व संबंधित थानों पर दर्ज गुमशुदगी की कॉपी व मोबाइल धारक का विवरण, गुम हुए मोबाइल के सिम नंबर की आवश्यकता होती है। पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल फोन बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed