सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Public water supply system in the city collapsed, people were forced to buy water to drink.

Sant Kabir Nagar News: शहर में सार्वजनिक पानी आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त, खरीदकर पीने को मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 23 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Public water supply system in the city collapsed, people were forced to buy water to drink.
सीएचसी खलीलाबाद में खराब पड़ा इंडिया हैंडपंप।  
विज्ञापन
तीन जगहों पर लगे वाटर एटीएम खराब, 15 जगहों पर इंडिया मॉर्का हैंडपंप लगाने का काम भी अधूरा
Trending Videos

गर्मी बढ़ने पर और बढ़ेगी समस्या
संतकबीरनगर। मौसम की तल्खी बढ़ने लगी है लेकिन शहर में सार्वजनिक पानी की आपूर्ति व्यवस्था सुधरने की बजाय बिगड़ गई है। स्थिति यह है कि शहर के तीन स्थानों पर लगे वाटर एटीएम बेकार पड़े हैं। साथ ही 15 स्थानों पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव भी अटका हुआ है। ऐसे में प्यास लगने पर लोगों को बोतल बंद पानी खरीदना मजबूरी है। इसके अलावा, शहर के सिर्फ 13 वार्डों में ही पानी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में गर्मी बढ़ने पर लोगों की समस्या और बढ़ सकती है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी एक लाख से ऊपर है। यह आबादी 25 वार्डों में बंटी हुई है। वर्तमान में पेयजल आपूर्ति की जो व्यवस्था है, उसके मुताबिक अभी मात्र 13 वार्ड में ही पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके लिए एक ओवरहेड टैंक बना है। शेष वार्डों में लोगों को हैंडपंपों का ही सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के मुताबिक, शहर में कुल 350 इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हुए हैं। इनमें भी कई खराब हो गए और रिबोर कराने की स्थिति में हैं। शहर के डाक बंगला के सामने, समय माता मंदिर और मुखलिसपुर तिराहे पर वाटर एटीएम लगाया गया है। इनमें से मुखलिसपुर तिराहे पर बना वाटर एटीएम अभी तक शुरू नहीं हो सका है, जबकि अन्य स्थानों पर लगे वाटर एटीएम खराब पड़े हुए हैं।
मेंहदावल बाईपास पर एक संस्था की वाटर कूलर लगाया गया है, लेकिन वह भी कई महीनों से खराब पड़ा है। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। कुछ लोग बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हो रहे हैं, लेकिन गरीब तबके के लोगों की परेशानी ज्यादा है।
पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए शहर के 15 स्थानों पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जाने का प्रस्ताव है, लेकिन वह भी नहीं लगाया गया। सीएचसी खलीलाबाद सहित कई स्थानों पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं।
शहर के निवासी प्रेमचंद्र, रामकुमार आदि ने बताया कि अभी गर्मी की शुरुआत है। आगे गर्मी और बढ़ेगी तो पेयजल का संकट खड़ा हो सकता है। इसके लिए पालिका प्रशासन को कदम उठाना चाहिए।
00000000000000000
100 करोड़ की पेयजल परियोजना भी नहीं हुई पूरी
शहर में हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पर काम चल रहा है। इस परियोजना को फरवरी में ही पूर्ण होना था, लेकिन अब भी कार्य सुस्त गति से चल रहा है। स्थिति यह है कि अभी सीमा विस्तारित क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है तो पुरानी जर्जर हो चुकी पाइपलाइन भी नहीं बदली जा सकी है। हालांकि, पांच स्थानों पर ओवरहेड टैंक बनकर तैयार हैं। इस संबंध में जल निगम शहरी के अवर अभियंता सभाजीत यादव ने बताया कि कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। जल्द ही परियोजना पूरी हो जाएगी।
00000000000000000000000
बोले लोग
गर्मी का मौसम आ गया है, लेकिन पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। शहर के डाक बंगले के सामने लगा वाटर एटीएम बेकार हो गया है। सीएचसी खलीलाबाद सहित कई हैंडपंप खराब हैं। - पवन कुमार, बैंक चौराहा
00000000000000000000

पेयजल आपूर्ति व्यवस्था काफी खराब है। जो पाइपलाइन अभी है, वह जर्जर हो गई है। ऐसे में स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराए जाने की जरूरत है। - संतोष कुमार, पुरानी सब्जी मंडी
00000000000000000

शहर के स्टेशन रोड पर पेयजल की व्यवस्था के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। लोगों को स्वच्छ पानी के लिए भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। पालिका प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। - गणेश यादव, स्टेशन रोड
00000000000000000

शहर के मेंहदावल चौराहे पर पानी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। निजी संस्थान की ओर से लगवाया गया वाटर कूलर बेकार पड़ा है। मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। खराब वाटर कूलर को बनवाने की जरूरत है। - कुलदीप कुमार, बड़गो
000000000000000000
कोट
सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जहां पर वाटर एटीएम चालू नहीं हैं, उन्हें जल्द ही चालू करा दिया जाएगा। साथ ही पेयजल परियोजना पूरी होने पर पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
- अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed