{"_id":"69b5b646ebaa38bff603a457","slug":"shopping-malls-are-opening-transportation-system-is-improving-the-city-is-developing-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-147463-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खुल रहे शॉपिंग माॅल, बेहतर हुई यातायात व्यवस्था, विकसित हो रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खुल रहे शॉपिंग माॅल, बेहतर हुई यातायात व्यवस्था, विकसित हो रहा शहर
विज्ञापन
शहर में बने शॉपिंग माल। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर की आबादी हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी है। वर्तमान में एक लाख से अधिक आबादी पहुंच गई है। शहरवासियों की सुविधा के लिए कई काम हो रहे हैं। सड़कों का निर्माण कराकर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं शॉपिंग माल भी खुल रहे हैं। इसके साथ ही जाम की समस्या को दूर करने के लिए रिंग रोड बनाने का कार्य भी चल रहा है।
जनपद का सृजन वर्ष 1997 में हुआ था। इसके बाद से ही लगातार शहर की आबादी बढ़ रही है। वर्ष 2020 में सीमा विस्तार के बाद शहर की आबादी एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। इस आबादी को सुविधाओं से लैस करने के लिए पहल तेज हुई है। शहर के बैंक चौराहा से नेदुला बाईपास और नेदुला से नई तहसील तक सड़क का निर्माण कराया गया है, जिससे मेंहदावल की तरफ से आने- जाने वालों को वैकल्पिक मार्ग मिल गया है। इससे राह आसान हुई है।
इसके साथ ही शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए भुवरिया से पायलपार तक करीब 29 करोड़ से रिंग रोड का निर्माण कराया गया है। इससे बस्ती की तरफ से धनघटा आने- जाने वालों को सहूलियत मिली है। इधर मंझरिया से कटका मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू कराया गया है, जबकि बालू शासन से जोरवा होकर चकदही तक रिंग रोड की स्वीकृति मिली है और जल्द ही कार्य शुरू कराने की तैयारी चल रही है। इससे बिना शहर में प्रवेश किए वाहन अपने गंतव्य की ओर आ- जा सकेंगे। साथ ही जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
25 से अधिक शॉपिंग माॅल खुले, कई का हो रहा निर्माण
शहर की आबादी बढ़ने के साथ ही व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ी हैं। इसके तहत शहर में 25 से अधिक शॉपिंग माल का निर्माण हुआ है। इसके साथ ही मेंहदावल रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में शॉपिंग माॅल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशासन ने भी पहल की है और पुरानी तहसील में स्मार्ट पार्किंग, मल्टीप्लेक्स, ऑडिटोरियम निर्माण के लिए भी 20 करोड़ का बजट उपलब्ध है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बस डिपो व फ्लाईओवर बनाने का भी कार्य शुरू
शहरवासियोंं की सहूलियत के लिए मीरगंज में 15 करोड़ 80 लाख की लागत से बस डिपो व कार्यशाला के निर्माण की शुरुआत हुई है। यहां चहारदीवारी बनाने और जमीन को समतल करने का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही मलोरना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर बनाने के लिए सर्विस लेन का कार्य तेजी से चल रहा है। शहर के निवासी विवेक कुमार, आदित्य सक्सेना आदि ने बताया कि संतकबीरनगर का विकास तेजी से हो रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध हो जाएगी।
00000000000000000
शहर और इसके आसपास विकास के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इससे लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। पूरा प्रयास है कि शहर को सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए, ताकि यहां आने वाले लोगों को सुखद अहसास हो।
-आलोक कुमार, डीएम
Trending Videos