सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shweta Chaurasia became the champion of various competitions

Sant Kabir Nagar News: श्वेता चौरसिया बनीं विभिन्न प्रतियोगिताओं की चैंपियन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Shweta Chaurasia became the champion of various competitions
राजकीय महिला महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं-स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में 21वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें चक्र क्षेपण, दौड़, डिसकस थ्रो समेत अनेक खेेल प्रतियोगिताएं हुईं। दौड़ में श्वेता चौरसिया तो हैमर थ्रो में अंकिता राय विजयी रहीं। खेलकूद के दौरान श्वेता चौरसिया ने कई और प्रतियोगिता में भाग लेकर विजयी होने का गौरव प्राप्त किया। उन्हें चैंपियन घोषित किया गया।
Trending Videos

100 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः श्वेता चौरसिया, संजना धौरसिया तथा आस्था गुप्ता ने बाजी मारी। हैमर थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः अंकिता राय, निशा तथा श्वेता चौरसिया रहीं। डिसकस थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः ज्योति गास्कार, संजना चौरसिया तथा मनीषा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्र प्रक्षेप प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः संध्या, ज्योति भास्कर तथा संजना चौरसिया रहीं। भाला प्रक्षेप प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः ज्योति भाष्कर, आकांक्षा दुबे तथा अंकिता राय रहीं। ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वित्तीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः श्वेता चौरसिया, अंशिका मिश्रा तथा संजना चौरसिया रहीं तथा लंबी कूद में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः अंशिका मिश्रा, श्वेता चौरसिया तथा संजना चौरसिया ने बाजी मारी।
प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर श्वेता चौरसिया को चैंपियन घोषित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आशाराम ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. रोहित कुमार राय, डॉ. संतोष कुमार चंद, नीलम श्रीवास्तव, श्रवण कुमार कुशवाहा, सुनीता सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed