{"_id":"69d5742793961ea3d701680d","slug":"sp-workers-protested-against-smart-meters-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-148756-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
डीएम से वार्ता करते सपा नेता।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर में रीडिंग और बिलिंग की पारदर्शिता पर गंभीर संदेह : जिलाध्यक्ष
डीएम को ज्ञापन देकर पुराने पारंपरिक मीटर को फिर से लागू करने की मांग
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में उपभोक्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर पुराने पारंपरिक मीटर को फिर से लागू करने की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उपभोक्ताओं को कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर में रीडिंग और बिलिंग की पारदर्शिता पर गंभीर संदेह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह नई प्रणाली गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि मीटर की तेज रीडिंग के कारण बिजली बिलों में अनियमित वृद्धि हो रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना पारंपरिक मीटर हटाना उनके अधिकारों का उल्लंघन है। प्रदर्शनकारियों ने डीएम से जनहित में स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाकर पारंपरिक मीटर प्रणाली को पुनः लागू करने की मांग की।
साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी कार्यकर्ता व्यापक जनआंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।
प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता लोरिक यादव, राहुल यादव बादल, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, आलोक यादव सोनू, पूर्व अध्यक्ष गौहर अली खान, सुनील सिंह आदि शामिल रहे।
Trending Videos