{"_id":"69d57504cebcd0fc980776b2","slug":"woman-molested-husband-beaten-up-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-148721-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिला से की छेड़खानी, पति से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिला से की छेड़खानी, पति से मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ छेड़खानी व मारपीट की घटना हुई है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर एक नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि तीन अप्रैल को दिन में तीन से चार बजे के बीच उसकी ग्राम सभा के ही आलोक राय तीन अज्ञात लोगों के साथ आए और उसकी दुकान के सामने कार खड़ी कर दी। आरोपी अपशब्दों का प्रयोग करके छह लाख लेकर अपने पास बुला रहे थे।
इस बात की सूचना देने वह पति के साथ थाने पर जा रही थी। रास्ते में आलोक तीन अज्ञात साथियों के साथ उसे रोककर छेड़खानी करने लगा। पति ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी गाली व जानमाल की धमकी देकर मारने-पीटने लगे और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के आने के बाद वह लोग लौट कर घर गए।
एसओ ने बताया कि मामले में महिला की शिकायत पर एक नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos