सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman files FIR against in-laws for dowry harassment

Sant Kabir Nagar News: महिला ने ससुरालियों पर दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Woman files FIR against in-laws for dowry harassment
विज्ञापन
महिला थाने की पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों पर की कार्रवाई
Trending Videos

संतकबीरनगर। महिला थाने की पुलिस को तहरीर देकर विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर पति समेत ससुराल के छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओ महिला थाना पूनम मौर्य ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता अंकुर ने बतया कि उसकी शादी दुर्गेश कुमार दूबे निवासी किन्नुभार थाना सिकनीगंज जिला गोरखपुर (हाल मुकाम मकान नंबर 138 खरैया पौखरा गांगुली हाॅस्टल बसारतपुर गोरखपुर) के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। शादी में पिता ने आठ लाख रुपये नकद एवं उसके साथ ही काफी जेवरात व अन्य सामान दिए थे। ससुराल में कुछ दिन स्थिति सामान्य रही। उसको एक पुत्री पैदा हुई। तब से पति दुर्गेश, ससुर मुरलीधर, सास निर्मला, ननद गोल्डी उर्फ हिरन, बंटी उर्फ वैशाली तथा दुर्गेश के पिता के बुआ के लड़के बबलू निवासी भड़सार थाना गीडा जनपद गोरखपुर कम दान दहेज लाने व दहेज में 8 लाख रुपये व बुलेट की मांग को लेकर कमरे में बंद कर मारते पीटते व प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत मोबाइल से उसने मायके वालों से की। मायके वालों ने कई बार पंचायत कर मामला हल कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। ससुरालियों की मारपीट से उसके पेट में खून का थक्का जम गया। मायके वालों ने दवा इलाज कराया तब जाकर जान बची। तब से विपक्षियों ने कई बार कम दहेज के लिए मारा पीटा।
पति दुर्गेश सीए हैं, अच्छी खासी नौकरी करते हैं। 16 नवंबर 2025 को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसको गालियां एवं धमकी देकर जेवरात छीन कर मारापीटा और 17 नवंबर 2025 को गाड़ी पर बिठा मायके लाकर छोड़ दिया। तब से वह मायके में है।
एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed