{"_id":"69b47213f438b63c8d082865","slug":"the-woman-was-strangled-to-death-and-her-body-was-thrown-in-a-mustard-field-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-147440-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या, सरसों के खेत में फेंका था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या, सरसों के खेत में फेंका था शव
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के हाड़ापार गांव निवासी शारदा देवी (60) की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। शारदा यज्ञ देखने के लिए 10 मार्च को घर से निकली थीं और लापता हो गई थीं। बृहस्पतिवार को उनका शव गांव के पास नहर के किनारे सरसों के खेत में पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या की धारा में तरमीम करके जांच तेज कर दी।
हाड़ापार गांव स्थित नहर के पास सरसों के खेत में शारदा पत्नी स्वर्गीय रामललित यादव का शव बरामद होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बृहस्पतिवार देर शाम को रिपोर्ट कोतवाली पहुंची। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत का होना पाया गया है। पूर्व में महिला के लापता होने के मामले में गुमशुदगी दर्ज थी। बृहस्पतिवार को उसमें हत्या की धारा लगाई गई है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। परिजन भी पुलिस के संपर्क में हैं। उनसे भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। उनके आरोपों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस घटना के संबंध में सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। दूसरी ओर परिजनों का कहना है कि हमारी किसी से रंजिश नहीं है। मौत कैसे हुईए इस बारे में भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने गांव के ही एक संदिग्ध को उठाया है, लेकिन हमारा उससे कोई विवाद नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दो वर्ष पूर्व भी गन्ने के खेत में मिला था महिला का शव
हाड़ापार गांव में करीब दो वर्ष पूर्व खेत में गांव की एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला थाए जिसे ग्रामीणों ने नजरअंदाज कर दिया था। परिजनों ने भी शव के बारे में पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया था। ग्रामीणों के मुताबिक महिला की हत्या करके खेत में शव छिपाया गया था, जिसे परिजनों व कुछ ग्रामीणों ने जानवर के हमले से मौत होने की बात कहकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Trending Videos