{"_id":"69975b6bf951987433039a15","slug":"woman-and-children-beaten-up-in-road-dispute-khalilabad-news-c-227-1-sdn1035-153790-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में महिला और बच्चों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में महिला और बच्चों से मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया। थाना क्षेत्र के ग्राम रक्शा में रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार शाम करीब सात बजे एक महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रक्शा गांव निवासी गीता देवी ने चिल्हिया थाना में दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति दिल्ली में रहते हैं और वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती हैं। रास्ते के विवाद को लेकर गांव के सुरेंद्र, राकेश, रत्नेश के पुत्र सहित अन्य परिजन आए दिन गाली-गलौज करते थे। आरोप है कि बुधवार की शाम करीब सात बजे उक्त लोगों ने उनके घर पहुंचकर उनके और बच्चों के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों पर शांतिभंग की आशंका में पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों पर शांतिभंग की आशंका में पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन