UP News: ठेकेदार से हुआ प्यार तो 50 साल की महिला ने उठाया ऐसा कदम, घरवाले हो गए परेशान
शाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 50 साल की महिला को पीलीभीत के ठेकेदार से प्यार हो गया। इसके बाद वह परिवार को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस ने उसे तलाश कर लिया, लेकिन महिला अपने घर जाने को तैयार नहीं हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह मामला शाहजहांपुर जिले का है, जहां एक ठेकेदार से प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने यह कदम उठाया। महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को महिला को खोजकर थाने ले आई। सूचना मिलने पर महिला के पति, दो जवान बेटे, दो शादीशुदा बेटियां और उनके बच्चे थाने पहुंचे।
जिद पर अड़ी महिला, नहीं गई घर
परिजनों ने घंटों तक महिला को घर लौटने के लिए मनाने का प्रयास किया। थाने में इस दौरान काफी भावुक माहौल बना रहा। हालांकि, महिला ने परिवार के साथ जाने से साफ इन्कार कर दिया। उसने स्पष्ट कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। महिला की जिद के आगे परिवार के सदस्य निराश होकर वापस चले गए।
महिला के बयान किए जाएंगे दर्ज
प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज होने के बाद महिला को तलाश किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला की इच्छा और बयान दर्ज किए जाएंगे। महिला के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।