{"_id":"6a1fea2f72a1c1b27d02bb93","slug":"bulls-broke-into-the-cyber-helpdesk-gate-causing-panic-at-the-police-station-in-shahjahanpur-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर के थाने में सांड़ों ने मचाया उत्पात, साइबर हेल्पडेस्क का गेट तोड़कर अंदर घुसे, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर के थाने में सांड़ों ने मचाया उत्पात, साइबर हेल्पडेस्क का गेट तोड़कर अंदर घुसे, मची खलबली
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 03 Jun 2026 02:17 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर जिले में लावारिस पशुओं का आतंक थम नहीं रहा है। जलालाबाद में मंगलवार को सड़क पर आक्रामक हुए दो सांड़ लड़ते हुए थाना परिसर में घुस गए और साइबर हेल्पडेस्क के ऑफिस का गेट तोड़ते हुए अंदर जा घुसे। इससे पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई।
गनीमत रही कि उस दौरान साइबर हेल्पडेस्क कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह सांड़ों को थाने से बाहर खदेड़ा, लेकिन बाहर निकलते ही दोनों फिर भिड़ गए और उनके टकराव में वहां खड़ी इंस्पेक्टर अपराध रविकुमार की कार क्षतिग्रस्त हो गई।
रविवार को हुई सांड़ों की लड़ाई का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है। हेल्प डेस्क प्रभारी एवं अपराध निरीक्षक के अनुसार तहसील और थाने के आसपास मौजूद पशुओं को पकड़ने के लिए ईओ को पत्र भेजा जाएगा। उधर, स्थानीय लोग भी छुट्टा पशुओं की समस्या से परेशान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।