{"_id":"6a200791b2ae6f02f6056cde","slug":"video-man-dead-body-recovered-from-the-ramganga-river-in-shahjahanpur-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में 12 घंटे के बाद रामगंगा नदी में मिला राजू का शव, एसडीआरएफ ने खोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में 12 घंटे के बाद रामगंगा नदी में मिला राजू का शव, एसडीआरएफ ने खोजा
Mukesh Kumar
Updated Wed, 03 Jun 2026 04:23 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के परौर थाने के मजरा बिचपुरी निवासी 35 वर्षीय राजू उर्फ कन्हई का शव 12 घंटे के बाद रामगंगा नदी से एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार की दोपहर राजू रामगंगा नदी में नहाने गए थे। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। राजू के डूबने की सूचना पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। डायल 112 की टीम ने स्थानीय को लोगों से तलाश को शुरू कराई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार को सुबह एसडीआरएफ की टीम यहां पहुंची और उसने बचाव के लिए प्रयास शुरू किया। करीब 12 घंटे के बाद रामगंगा नदी से राजू का शव निकाल लिया गया। उसके शव को देखकर मां चंद कली और बहन गीता बिलख पड़ी। कार्यवाहक थाना प्रभारी विकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।