{"_id":"69cff8b0a960a6ed7201171b","slug":"a-procession-was-taken-out-in-puwayan-following-a-community-feast-and-a-night-long-devotional-vigil-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-169693-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में भंडारे और जगराते के बाद निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में भंडारे और जगराते के बाद निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन
चाँदपुर स्थित श्री शिवा महेश्वरनाथ धाम पर श्रीमद्भागवत कथा सुनाते कथाव्यास अनिल दीक्षित दीवाना
विज्ञापन
पुवायां। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में खुटार रोड स्थित श्री महावीर स्वामी विराजमान मंदिर परिसर में श्री बाला जी जागरण सेवा समिति ओर से सुंदरकांड के पाठ और भंडारे के बाद रात में बालाजी का जगराता हुआ। भजन गायक श्याम सखी सिस्टर, शुभम रंगीला, जीतू अरोरा ने भजन सुनाए। शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में भगवान विष्णु की 12 अवतारों, भगवान गणेश, हनुमानजी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु बैंडबाजों के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए देवताओं की जय-जयकार करते चल रहे थे। नगर में कई स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आयोजन में संजीव कुमार सिंह, मनोज मिश्रा, राजेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, अवधेश वर्मा, राजू, राम सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, लियाकत सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा। संवाद
-- --
खुटार में श्रद्धा से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
खुटार। खुटार के मैलानी रोड स्थित बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा से मनाया गया। इस दौरान भजन, कीर्तन के बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। महंत अनिल पांडे के नेतृत्व में हुए आयोजन में पवन पांडे सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
मोक्षदायिनी मां गंगा की महिमा बताई
चांदपुर। श्री शिवा-महेश्वरनाथ धाम पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को कथा व्यास पंडित अनिल दीक्षित ने मोक्षदायिनी मां गंगा की महिमा का बखान कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
उन्होंने कहा कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं, अपितु मोक्षदायिनी और जीवनदायिनी शक्ति स्वरूपा हैं। गंगा अवतरण का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि उनके पावन जल में स्नान करने मात्र से जीवों के पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन का कल्याण होता है। मां गंगा का धरती पर अवतरण राजा भगीरथ की कठोर तपस्या का परिणाम है, जो हमें तप, श्रद्धा और संकल्प की महत्ता का संदेश देता है।
इस दौरान कथा का पंडाल हर-हर गंगे के उद्घोष से गूंजता रहा। कथा के द्वितीय सत्र में पंडित राजकिशोर दीक्षित से भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। अंत में भगवान की आरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
अशोक वाटिका में हनुमान के माता सीता से मिलने के प्रसंग का किया वर्णन
पुवायां। पुवायां के हरेराम पक्का तालाब मंदिर परिसर में चल रहे श्री भगवन्नाम जप वार्षिकोत्सव में कथाव्यास गोपाल त्रिपाठी ने अशोक वाटिका में हनुमान जी के माता सीता से मिलने का प्रसंग सुनाया।
कथा व्यास ने सुनाया कि हनुमानजी अशोक वाटिका पहुंचे तो वहां राक्षसियों का कड़ा पहरा था। हनुमानजी माता सीता के पास पहुंच गए। इस दौरान रावण वहां पहुंचा तो माता सीता उसे कटु शब्द कह देती हैं। रावण माता सीता को मारने का प्रयास करता है। माता सीता विलाप करने लगती हैं। हनुमानजी ने माता का दुख देकर श्रीराम की चूड़ामणि नीचे गिरा दी।
सीताजी के पुकारने पर हनुमानजी पेड़ से नीचे आए और खुद को रामदूत बताते हुए कहा कि जल्द ही श्रीराम रावण को मारकर उनको अयोध्या ले जाएंगे। हनुमान जी अपनी सूझ-बूझ और शक्ति से माता सीता की सभी शंकाओं का न केवल समाधान कर देते हैं बल्कि उन्हें आशा की एक किरण भी देते हैं। संवाद
Trending Videos