{"_id":"6a0df87457ff205f5804bb6f","slug":"additional-municipal-commissioner-accused-of-misconduct-sanitation-workers-stage-road-blockade-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-173829-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अपर नगर आयुक्त पर अभद्रता का आरोप, सफाई कर्मियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अपर नगर आयुक्त पर अभद्रता का आरोप, सफाई कर्मियों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खिरनीबाग चौराहा पर जाम लगाकर जमीन पर बैठ गए सफाई कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अपर नगर आयुक्त पर बैठक के दौरान अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए सफाईकर्मियों ने खिरनीबाग चौराहे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगाया। इससे पहले नगर निगम कार्यालय में भी धरना-प्रदर्शन किया। बाद में महापौर ने सफाईकर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें समझाया। उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। करीब चार घंटे तक हंगामा होता रहा।
बुधवार सुबह दस बजे नगर निगम के सफाईकर्मी नगर निगम कार्यालय में एकत्र हुए। कर्मचारियों का कहना था कि अपर नगर आयुक्त अजय त्रिपाठी सफाई नायकों की बैठक व जूम मीटिंग में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें तत्काल निगम से हटाकर कार्रवाई की जाए। भीषण गर्मी में कर्मचारियों से दो शिफ्ट की बजाय एक शिफ्ट में काम कराया जाए।
मांग की गई कि गर्मियों में सिर्फ सुबह पांच से दोपहर 12 बजे की शिफ्ट में काम कराया जाए। जोन चार में सफाई का ठेका ग्रीन टच इंडिया को दिया गया है। आरोप लगाया कि फर्म ने अब तक एपीएफ, ईएसआई का भुगतान खातों में जमा नहीं किया है। बायोमीट्रिक से उपस्थिति का भी विरोध किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा भी कर्मचारियों ने अन्य मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद सफाईकर्मी खिरनीबाग चौराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। महापौर अर्चना वर्मा ने मौके पर पहुंचकर समझाया। नगर निगम कार्यालय में बैठक में महापौर ने कहा कि अपर नगर आयुक्त से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने अन्य मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया।
--
सफाई कर्मियों और पुलिस में नोकझोंक
सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए खिरनीबाग चौराहे पर बैठ गए। इसकी वजह से तेज धूप में यातायात व्यवस्था ठप हो गई। सदर बाजार पुलिस ने काफी समझाकर सफाई कर्मियों को चौराहा से हटाया। सफाईकर्मी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर चलने लगे। पुलिस ने उनको सुदामा प्रसाद स्कूल के पास रोक लिया। इस दौरान सफाईकर्मियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई।
--
पार्षद आए समर्थन में
सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन में काफी संख्या में पार्षद भी समर्थन में आ गए। पार्षदों का आरोप है कि सफाई नायकों की बैठक में अपर नगर आयुक्त अजय त्रिपाठी ने कहा कि पार्षदों के कहने से काम नहीं होगा। महापौर और नगर आयुक्त से वार्ता के दौरान पार्षद सफाई कर्मियों के साथ एकजुट दिखाई दिए।
--
कांग्रेस ने किया समर्थन
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अर्चना कटारिया ने कहा कि वह सफाई कर्मचारियों के साथ हैं। ऐसे अधिकारी पर शासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
--
अब सुबह पांच से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में होगी सफाई
सफाई कर्मचारियों ने मांग करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए एक शिफ्ट में सुबह पांच से दोपहर 12 बजे तक सफाई कार्य कराया जाए। इस पर महापौर ने सहमति दे दी। कर्मचारियों की मांग पर बायोमीट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी गई। महिलाओं का मानदेय बढ़ाने का भी महापौर ने आश्वासन दिया। इस दौरान कर्मचारी नेता प्रदीप वाल्मीकि, मुरारी लाल भास्कर, रमेश चंद्र कठेरिया, रमेश, मनोज, मुकुल, राधा बाल्मीकि, आरती, रेनू , आरती देवी, रामबेटी आदि मौजूद रहे।
--
सफाईकर्मियों ने अपर आयुक्त अजय त्रिपाठी पर बैठक के दौरान अभद्रता करने का आरोप लगाया है। नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि उनका स्पष्टीकरण लिया जाए और इस मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। सफाईकर्मियों की अन्य मांगों पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
- अर्चना वर्मा, महापौर

Trending Videos